MLA Rambai Video : दबंग विधायक रामबाई का एक और कारनामा, अब किया ये काम
मध्यप्रदेश की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में विधायक रामबाई ने कुछ ऐसा किया की वह फिर चर्चा में आ गई है। विधायक रामबाई ने बीच सड़क पर पुलिस अधिकारियों से लोगों के पैसे वापस कराए। इस पूरे वाक्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।;
MLA Rambai Video : मध्यप्रदेश की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में विधायक रामबाई ने कुछ ऐसा किया की वह फिर चर्चा में आ गई है। विधायक रामबाई ने बीच सड़क पर पुलिस अधिकारियों से लोगों के पैसे वापस कराए। इस पूरे वाक्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस पर भड़की रामबाई
जानकारी के अनुसार दबंग विधायक रामबाई इन दिनों अपने क्षेत्र के दौरे पर है। अपने दौरे के दौरान जब रामबाई बटियागढ़ से निलक रही थी उसी दौरान मगरोन गांव में कुछ पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थें और लोागें के चालान काट रहे थे। उसी बीच रामबाई पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और भड़क गई।
पुलिस ने वापस किए पैसे
विधायक रामबाई ने लोगों की भीड़ देखकर अपनी गाड़ी से उतरी और लोगों से बातचीत की। इसके बाद रामबाई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रामबाई ने पहले तो चालान काट रहे पुलिस अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद उन्होंने लोगों पैसे पुलसि से वापस कराए। इतना ही नहीं रामबाई ने पुलिस चैकिंग अभियान को भी बंद करा दिया
आपको बता दें कि इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। रामबाई के ऐसे वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। कभी सरपंच से तो कभी किसनों से तो कभी किसी और को लेकर रामबाई के वीडियो सामने आते रहे है।