पूरे प्रदेश से मानूसन विदा, दीपावली के करीब छाएंगे बादल

शनिवार को दक्षिण _ पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश से विड्रा हो गया है। अब दीपावली के आसपास राजधानी सहित कुछ इलाकों में बादलों का आना जाना रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी।;

Update: 2022-10-15 15:54 GMT

 भोपाल। शनिवार को दक्षिण _ पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश से विड्रा हो गया है। अब दीपावली के आसपास राजधानी सहित कुछ इलाकों में बादलों का आना जाना रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। इससे पहले रात और दिन का पारा इसी के इर्दगिर्द रहेगा, जिससे गुलाबी सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में रायसेन में प्रदेश और देश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ है। भोपाल में यह 16 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

डब्ल्यूडी के आने से बढ़ेगा तापमान:

मानसून के विड्रावल से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। अभी गुलाबी सर्दी बनी रहेगी, लेकिन 18 अक्टूबर को एक डब्ल्यूडी आएगा, जिससे 21 से 22 अक्टूबर के बीच रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। कुछ दिन पहले पहाड़ों पर भी बर्फबारी हुई है, जिससे उत्तरी हवाएं अभी कुछ सर्द हो रही हैं। इसी से गुलाबी सर्दी का अहसास बना है। इसके अलावा आसमान साफ होने, हवा में नमी कम होने, रात में मामूली ओस गिरने, उत्तरी हवाएं शुरू होने के कारण अब सर्दी का अहसास बना है। लेकिन इस महीने सर्दी में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी।

Tags:    

Similar News