मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मानसून की धमाकेदार एंट्री, तीन बजे से झमाझम जारी, जानिए मौसम का हाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री के साथ ही तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। राजधानी में मानसून की एंट्री के साथ ही दोपहर 3:00 बजे से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटे मे राजधानी सहित आसपास के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है।;
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री के साथ ही तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। राजधानी में मानसून की एंट्री के साथ ही दोपहर 3:00 बजे से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटे मे राजधानी सहित आसपास के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है।
निर्धारित समय से एक दिन पहले एंट्री
मानसून ने भोपाल में अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही एंट्री ले ली है। भोपाल में मानसून आगमन की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून के बीच है लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की सक्रियता लगातार बनी रहने के कारण भोपाल में 1 दिन पहले ही इंट्री हो गई है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार मानसून की सीमा चंबल संभाग के जिलों के साथ ही ग्वालियर, दतिया, रतलाम आदि जिलों को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है। अगले 2 दिनों के अंदर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।