MP ACCIDENT : जयस प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश धुर्वे की सड़क हादसे में गई जान, असंतुलित बोलेरो ने मारी टक्कर
MP ACCIDENT : बैतूल। सड़क दुर्घटना में जयस प्रदेश उपाध्यक्ष और आदिवासी लोक गायक की मौत हो गई। इस दुर्घटना के दौरान एक कार में सवार 2 अन्य लोगो बुरी तरह से घायल हो गये।;
MP ACCIDENT : बैतूल। सड़क दुर्घटना में जयस प्रदेश उपाध्यक्ष (Jayas) और आदिवासी (Tribal) लोक गायक (Traditional singer) की मौत हो गई। इस दुर्घटना के दौरान एक बोलेरो (Bolero) में सवार 2 अन्य लोगो बुरी तरह से घायल (Injured) हो गये। हादसा उस वक्त हुआ जब लोक गायक पैदल जा रहे थे तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने जाेरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गये और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर यह हादसा हुआ है। जब जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश धुर्वे सड़क के किनारे से पैदल जा रहे थे इस दौरान एक तेज आती बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। धुर्वे को लोागों ने तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस बोलेरो से यह दुर्घटना घटी उसका नंबर MP04-CP8352 है।
घायलों का चल रहा उपचार
मुकेश धुर्वे की मृत्यु की खबर से जयस कार्यकर्ताओं का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया। इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एकत्रित हुए जयस के कार्यकर्ता मुकेश धुर्वे के व्यक्तित्व और समाज के लोगों के लिए किये गये उनके कार्यों की चर्चा की।
बताया जा रहा है कि जिस बोलेरो से धुर्वे की मौत हुई हादसे के बाद वह बोलेरो असंतुलित हो कर एक पेड से बुरी तरह से टकरा गई। जिससे उसे बोलेरो के अंदर बैठे चालक सहित 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों क नाम विवेक और अनूप मालवीय बताया जा रहा है। जिन्हे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस डाक्टरों की सलाह के बाद दोनों से पूछताछ करेगी।