MP : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, मांधाता विधायक ने दिया इस्तीफा, देखिये लाइव
विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने स्वीकार कर लिया है उनका इस्तीफा। पढ़िए पूरी खबर-;
खंडवा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रहा है। डैमेज कंट्रोल की तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस के पत्ते मात खा रहे हैं, इसी कड़ी में कांग्रेस को एक बड़ा और झटका लगा है। इसी कड़ी में जिला खंडवा से विधानसभा 175- मांधाता से निर्वाचित विधायक नारायण पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने स्वीकार कर लिया है। मध्यप्रदेश विधानसभा में एक और सीट खाली हो गई है।
बता दें इसके पहले नेपानगर से कांग्रेस की विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसके पूर्व छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा सीट से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भी भाजपा में शामिल हो गए।
ज्ञात हो कि इससे पहले सिंधिया समर्थक मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य हैं। इनमें 22 पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं और 2 का निधन हो चुका। प्रद्युमन सिंह लोधी, सुमित्रा देवी कासडेकर और नारायण पटेल के इस्तीफा देने के बाद 27 सीटें खाली होने से विधानसभा में कुल 203 सदस्य बाकी हैं। इनमें कांग्रेस के अब 89 और भाजपा के 107 विधायक हैं। इसके अलावा 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा का विधायक शामिल हैं।
ये विधायक पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा
इमरती देवी, राजवर्धन सिंह, रक्षा सरोनिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, रनवीर जाटव, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, रघुराज सिंह कंसाना, गिराज दंडोतिया, मुन्नालाल गोयल, जसमंत, मनोट चौधरी, ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह, प्रभुराम चौधरी, जजपाल सिंह, सुरेश धाकड़, कमलेश जाटव, तुलसी सिलावट, बृजेंद्र सिंह यादव और हरदीप सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में 23 मार्च को आए थे।
देखिये लाइव :-
MP में कांग्रेस को बड़ा झटकाMP में कांग्रेस को बड़ा झटका
#MadhyaPradesh Kamal Nath Indian National Congress
Posted by INH News on Thursday, July 23, 2020