MP Breaking : पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन डकैत गिरफ्तार, तीनों पर घोषित किए गए थे इनाम

2015 में इस गिरोह के 9 लोगों ने 3 लोगों के साथ गाड़ी रोक कर डकैती की थी। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-07-11 08:43 GMT

भोपाल। पुलिस पर फायरिंग करने वाले फरार डकैतों को रातीबड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2015 से इनामी चल रहे डकैतों को पुलिस ने पकड़ लिया है। 2015 में इस गिरोह के 9 लोगों ने 3 लोगों के साथ गाड़ी रोक कर डकैती की थी।

पुलिस पर भी डकैतों ने फायरिंग की थी। इसमें से 6 सदस्यों को पुलिस ने 2015 में ही गिरफ्तार कर लिया था। जो तीन आरोपी उस समय से ही फरार चल रहे थे, उन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन तीनों से पूछताछ जारी है। 

Tags:    

Similar News