MP : कॉन्स्टेबल हुआ बागी, सरकारी राइफल के साथ हुआ फरार

बंदूक से खुलेआम फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2021-02-06 16:38 GMT

गुना। मैं बागी हूँ बागी... ऐसा कहते हुए एक पुलिस कांस्टेबल ने वीडियो जारी किया है। वहीं बंदूक से खुलेआम फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। वीडियो में पुलिसकर्मी ने आला अफसरों पर गंभीर आरोप भी लगाये हैं।

पुलिस आरक्षक का नाम नीरज जोशी बताया जा रहा है, जो बंदूक लेकर फरार हुआ है। आरक्षक सरकारी इंसास राइफल लेकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि नीरज जोशी 15 कारतूस भी साथ में लेकर गया है। बंदूक से खुलेआम फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है। पुलिसकर्मी की ड्यूटी EVM स्ट्रांग रूम के बाहर लगाई गई थी।

वीडियो में आरक्षक ने मध्यप्रदेश के पुलिस ADG राजाबाबू सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं एसआई रामवीर सिंह समेत एक अन्य एस आई पर प्रताड़ना का आरोप लगाए है। वीडियो देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने टास्क फोर्स बनाकर कांस्टेबल को पकड़ने की रणनीति बना ली है।

Tags:    

Similar News