MP Election 2023 : दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को सौंपी रिपोर्ट, इस दिन होगा प्रत्याशियों का ऐलान

मध्यप्रदेश में होने वाले विधनासभा चुनावों की तारीखों का भले ही ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन राजनैतिक दालों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावी दौरों से लेकर, पार्टी की बैठके और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश की वो सीटें जहां से पार्टी हारती आ रही है उन सीटों के प्रत्याशियों को सबसे पहले घोषित करेंगी।;

Update: 2023-06-16 05:07 GMT

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में होने वाले विधनासभा चुनावों की तारीखों का भले ही ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन राजनैतिक दालों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावी दौरों से लेकर, पार्टी की बैठके और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश की वो सीटें जहां से पार्टी हारती आ रही है उन सीटों के प्रत्याशियों को सबसे पहले घोषित करेंगी।

प्रदेश की करीब 66 सीटें ऐसी है जहां से कांग्रेस लगातार हारती आ रही है। इन सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ंिसंह ने इन सीटों की एक रिपोर्ट पूर्व सीएम कमलनाथ को सौंपी है। दिग्विजय सिंह ने यह रिपोर्ट अपने लगातार दौरे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करके तैयार की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कौन सी सीट से कौन सा दावेदार प्रमुख है।

इस दिन घोषित होेंगे प्रत्याशी!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ को सौंपी गई रिपोर्ट पर अब मंथन किया जाएगा। इसके बाद दावेदारों के नामों पर मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद करबी एक माह बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। हालांकि रिपोर्ट के अलावा कमलनाथ के सर्वे की रिपोर्ट पर विचार कर प्रत्याशी तय किए जाएंगें। सूत्रों का कहना है कि सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान एक महीने के अंदर किया जा सकता है।

आपकों बता दें कि प्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां करने में हुटी हुई है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह राहुल भैया, सज्जन सिंह वर्मा, अरूण यादव समेत पार्टी के दिग्गज नेता लगातार क्षेत्रों का दौरा कर माहौल की नब्ज टटोल रहे है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी के लिए काम करने का संदेश दे रहे है।

यह भी बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बीते गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से कमलनाथ संदेश यात्रा को रवाना किया है। खुद सीएम कमलनाथ ने इस यात्रा को हरि झंड़ी दिखाकर रवाना किया है। कांग्रेस की यह यात्रा प्रदेश के कई जिलों में सरकार बनने के बाद लागू की योजनाओं के बारे में आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

Tags:    

Similar News