mp election 2023: कमलनाथ ने भाजपा पर लगाए आरोप, जानें क्या है मामला

कमलनाथ ने आज एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि भिंड जिले की अटेर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के बूथ एजेंट केशव जाटव का घर भाजपा के गुंडो ने जला दिया। यह गुंडागर्दी भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के लोगों ने की है। पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराना तो दूर पुलिस ने अब तक इस मामले में समुचित कार्रवाई भी नहीं की है;

Update: 2023-11-19 06:59 GMT

mp election 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव  की समाप्ति हो चुकी है। बीते 17 नवंबर को प्रदेश भर में वोटिंग भी हो गई , आने वाले 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। इसी कड़ी में कमलनाथ ने बीजेपी को निशाने पर लिया है।  कमलनाथ ने आज एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि भिंड जिले की अटेर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के बूथ एजेंट केशव जाटव का घर भाजपा के गुंडो ने जला दिया। यह गुंडागर्दी भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के लोगों ने की है। पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराना तो दूर पुलिस ने अब तक इस मामले में समुचित कार्रवाई भी नहीं की है।


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लिया जा रहा निशाने पर 

देखने में आ रहा है कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक की भूमिका में बना हुआ है। सत्ताधारी दल और प्रशासन का यह गठजोड़ मध्य प्रदेश में लोकतंत्र के लिए घातक होता जा रहा है और आम नागरिक की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करता हूं कि वह सब एकजुट होकर एक साथ रहें और एक दूसरे की सुरक्षा के लिए आगे आएं। कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश में उनकी अपनी सरकार बनने जा रही है। वे तब तक धैर्य और सावधानी से काम लें। जो लोग प्रशासन के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहे हैं, उन्हें कानून के कठघरे में शीघ्र ही खड़ा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News