MP Election 2023 : हुजूर, गोविंदपुरा और नरेला में सबसे ज्यादा यंग वोटर्स
विधानसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट के फाइनल प्रकाशन के साथ ही अब दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं।;
भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट के फाइनल प्रकाशन के साथ ही अब दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। नई वोटर लिस्ट के आधार पर हुजूर, गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटर सामने आए है। इन विस क्षेत्रों में 18 से 39 साल तक के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। हुजूर विस में 1 लाख 99 हजार 821 यंग मतदाता हैं, जबकि गोविंदपुरा में 1 लाख 92 हजार 772 और नरेला में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 728 दर्ज है।
41 हजार 942 वोटर्स के नाम काटे गए
नई वोटर लिस्ट में इस बार जिले की सातों विस में अब 20 लाख 86 हजार 231 वोटर्स मतदान करेंगे, जिसमें 10 लाख 74 हजार 376 पुरुष और 10 लाख 11 हजार 681 महिला वोटर्स शामिल हैं। यह मतदाता जिले के 2034 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कर सकेंगे। चालीस दिन चले अभियान के दौरान एक लाख 19 हजार 604 वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं। इसी तरह 41 हजार 942 वोटर्स के नाम काटे गए हैं।
विधानसभा 18-39 तक
बैरसिया 145512
उत्तर 129205

नरेला 191728
दक्षिण-पश्चिम 121804
मध्य 123707
गोविंदपुरा 192772
हुजूर 199821
कुल योग 1104549 मतदाता
तीस से 39 साल का आंकड़ा सबसे अधिक
नई वोटर लिस्ट में मतदाताओं की आयु के हिसाब से जारी लिस्ट में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या 30 से 39 साल की है। जिसके तहत नरेला में इस वर्ग के सबसे अधिक 1 लाख 7 हजार 837 मतदाता दर्ज है, जबकि गोविंदपुरा में 1 लाख 7 हजार 464 और हुजूर में 1 लाख 2 हजार 14 मतदाता दर्ज है। ऐसे में युवा मतदाताओं की तादाद सभी विस में अधिक है।