MP Election 2023 : एमपी में कांग्रेस में सीएम फेस कौन, कमलनाथ ने दिया ये जवाब

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडीडेट का चेहरा वहीं होगा, जिसे जनता स्वीकार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पिछली बार मई में प्रदेश अध्यक्ष बने थे और नवंबर में चुनाव थे।;

Update: 2023-06-07 04:16 GMT

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडीडेट का चेहरा वहीं होगा, जिसे जनता स्वीकार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पिछली बार मई में प्रदेश अध्यक्ष बने थे और नवंबर में चुनाव थे। तब मप्र में काफी लोग मुझे पहचानते नहीं थे मेरी कार्यशैली से वाकिफ नहीं थे परंतु आज ऐसा कोई नहीं है। मध्य प्रदेश का हर वर्ग कमलनाथ को और कमलनाथ की कार्यशैली को जानता और पहचानता है। मंदसौर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी,तब हमने मंदसौर जिले में एक लाख एक हजार किसानों का कर्जा माफ करके दिखाया था।

बजरंग सेना का कांग्रेस में विलय

प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में मंगलवार को बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ मौजूद रहे। उन्होंने बजरंग सेना के पदाधिकारियों का स्वागत किया और सेना का कांग्रेस में विलय कराया। यहां अपने उद्बोधन में नाथ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से भारत की संस्कृति और संविधान के साथ चलने का रहा है। मुझे आप सभी पर पूरा विश्वास है कि आप मप्र का भविष्य सुरक्षित रखेंगे। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत करते नाथ ने समर्थकों को उनके नारे लगाने से रोका और कहा कि कमलनाथ के नहीं, जय-जय श्री राम ने नारे लगाएं। इस अवसर पर पटेरिया ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ की भावनाओं और कांग्रेस की विचारधारा को अपनाया है, हम सभी विश्वास दिलाते हैं कि 2023 कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।

रैली के साथ पीसीसी पहुंचे सेना के पदाधिकारी

बजरंग सेना के राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं भगवा ध्वज की रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे,जहां उनका कमलनाथ एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी के नेतृत्व में बजरंग सेना का कांग्रेस पार्टी में विलय हुआ, बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पटेरिया, संयोजक रघुनंदन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अम्बरिस राय, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर सहित हजारों की संख्या में बजरंग दल के सदस्यों का कांग्रेस में विलय हुआ। बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने कमलनाथ को गदा और स्मृति चिन्ह भेंट कर जयश्री राम के नारे के साथ प्रदेश से भाजपा को ध्वस्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीहोर की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बरैठा, भूपेन्द्र सिंह, राम शंकर मिश्रा और अरूण पाठक ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

Tags:    

Similar News