MP ELECTION : भाजपा ने की विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति, वीडी शर्मा ने जारी किये नाम

MP ELECTION : भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने विधानसभा चुनाव -2023 में विधानसभाओं के प्रभारियों की घोषणा की है।;

Update: 2023-10-30 07:55 GMT

MP ELECTION : भोपाल।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) ने विधानसभा चुनाव (Election) -2023 में विधानसभाओं के प्रभारियों (Assembly In-charges) की घोषणा (Announcement की है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों की विधानसभाओं के लिए भाजपा (BJP) ने 11 प्रभारियों के नामों की नियुक्ति की है। 

भाजपा ने विधानसभा में प्रभारी श्योपुर विधानसभा 1 के लिए प्रहलाद भारती। श्योपुर विधानसभा 2 के लिए अशोक गर्ग और सह प्रभारी वी.के. शर्मा। शिवपुरी से विधान सभा 25 से हरिहर शर्मा। अनुपुर 88 पुष्पराजगढ़ (अ.ज.जा.) से सतीश तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रतियां प्रेषित

भाजपा ने इसी तरह बैतूल, भोपाल ग्रामीण, शिवपुरी, मुलाई, बैरसिया (अ.जा.), सरदारपुर (अजजा),धार, इंदौर नगर, उज्जैन ग्रामीण, कुक्षी (अजजा), मनावर (अ.ज.जा.),इदौर घट्टिया (अ.जा.) की विधानसभा को लिए राजू अनुराग पवार, गोपाल सिंह मीणा, दिलीप पटोदिया, निलेश भारती,अनंत पवार, होलास राय, वीरेन्द्र कावड़िया के नामों की घोषणा की गई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किये गये हैं। आदेश की प्रतियां भाजपा के शीर्ष नेताओं को भी प्रषित की गई हैं। 




 


Tags:    

Similar News