MP ELECTION : कांग्रेस की सूची पर भाजपा का तंज, नकुल का नाम जयवर्धन का नहीं

MP ELECTION : भोपाल। भाजपा ने कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने इस सूची में जिन नेताओं के नाम नहीं दिये गय हैं।;

Update: 2023-10-28 11:38 GMT

MP ELECTION : भोपाल। भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) की स्टार प्रचारकों की सूची (List) को लेकर तंज (Tuned) कसा है। भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा (Narendra Saluja) ने इस सूची में जिन नेताओं के नाम नहीं दिये गय हैं। कुछ नेताओं पर लगे आरोपों को लेकर सलूजा ने निशाना साधा है। 

नरेन्द्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर इस उल्लेख करते हुए बताया कि रागिनी नायक ,शोभा ओझा , विभा पटेल का नाम सूची से नदारद है। सूची में शामिल कई ऐसे स्टार प्रचारक जो खुद की सीट बचाने में ही लगे हुए हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले कन्हैया कुमार का नाम भी कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

लगाया आरोप

सलूजा ने लिखा कि सूची में नकुलनाथ का नाम है लेकिन जयवर्धन सिंह का नाम नहीं है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल गुड्डू राजा बुंदेला भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने।  उन्होंने लिखा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर इंदौर में कालिख पोतने का जिनके ऊपर आरोप लगा था। ऐसे दलित वर्ग विरोधी, पार्षद का चुनाव हारने वाले अभय दुबे का नाम भी सूची में शामिल है।

भाजपा प्रवक्ता ने सूची को लेकर कहा है कि आदिवासी वर्ग के कई प्रमुख नेताओं के नाम इस सूची में शामिल नहीं है। सलूजा ने आगे लिखा कि कमलनाथ से नाराजगी के चलते हटाए गए पूर्व प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक और दीपक बावरिया का नाम भी इस सूची में शामिल है लेकिन जेपी अग्रवाल का नाम नदारद है। बता दें कि कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय कर दिये हैं जिसकी सूची भी जारी कर दी गई है। इस सूची को लेकर भाजपा कांग्रेस पर तंज कस रही है। कांग्रेस से पहले भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी सहित दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

Tags:    

Similar News