MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 पार्टियों को लिस्ट से हटाया!
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दल चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए है, इसी बीच चुनाव आयोग ने प्रदेश के 6 राजनैतिक दलों को एक बड़ा झटका देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने प्रदेश में पंजीकृत 94 राजनैतिक पार्टियों में से 6 राजनैतिक दलों को सूची से बाहर कर दिया है। चुनाव आयोग ने इन राजनैतिक दलों को अमान्य करार दिया है।;
MP Election 2023 :मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दल चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए है, इसी बीच चुनाव आयोग ने प्रदेश के 6 राजनैतिक दलों को एक बड़ा झटका देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने प्रदेश में पंजीकृत 94 राजनैतिक पार्टियों में से 6 राजनैतिक दलों को सूची से बाहर कर दिया है। चुनाव आयोग ने इन राजनैतिक दलों को अमान्य करार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने प्रदेश के 6 राजनैतिक दलों को अमान्य करार दिया है। चुनाव आयोग की जांच में इन राजनैतिक दलों का गलत पता दर्ज था और ये राजनैतिक दल लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे थे। इसी के चलते चुनाव आयोग ने इन राजनैतिक दलों पर कार्रवाई करते हुए लिस्ट से बाहर कर दिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि ऐसी पार्टियां जो लंबे से निष्क्रिय है, जिनकी गतिविधियां शून्य है ऐसे राजनैतिक दलों को सूची से हटाकर निष्क्रिय घोषित कर दिया है।
इन दलों को सूची से हटाया
सत्यविजय पार्टी, इंदौर
भारत अष्टजन पार्टी, इंद्रपुरी
राष्ट्रीय इंदिरा पार्टी मुरैना
भारतीय गणतंत्र पार्टी बागमुगालिया भोपाल
राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी प्रगतिशील, ग्वालियर
महाकौशल विकास पार्टी, जबलपुर
आपको बता दें कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीते दिनों निर्वाचन आयोग ने एक कार्यशाला बुलाई थी, जिसमें प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भी बुलाया गया था। कार्यशाला में चुनाव को लेकर चर्चा की गई थी, इसके अलावा वोटिंग मशीन का प्रशिक्षण दिया गया था।