MP ELECTION : जानें कांग्रेस की चौथी सूची का सच निशा बांगरे को टिकट, पार्टी की सफाई
MP ELECTION : भोपाल। कांग्रेस प्रत्याशियों की एक और सूची जारी हुई है। इस सूची में आमला से निशा बांगरे, सेवड़ा से दामोदर यादव, शिवपुरी से देवेन्द्र रघुवंशी, पिछोड से केपी सिंह, शुजालपुर से योगेन्द्र सिंह बंटी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।;
फैक्ट चेक MP ELECTION : भोपाल। कांग्रेस (Congress) प्रत्याशियों (Candidate) की एक और सूची (List) जारी (Release) हुई है। इस सूची में आमला (Amla) से निशा बांगरे, सेवड़ा से दामोदर यादव, शिवपुरी से देवेन्द्र रघुवंशी, पिछोड से केपी सिंह, शुजालपुर से योगेन्द्र सिंह बंटी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
कांग्रेस की यह सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वॉयरल हो रही इस सूची को लेकर अब कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों की फ़र्ज़ी सूची जारी कर अपना कुत्सित रूप दिखा रही है।
भाजपा पर आरोप
कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि पार्टी उम्मीदवारों की हर सूची कांग्रेस के अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की जाती है। भाजपा के दुष्प्रचार और इनके षड्यंत्रों से सचेत रहें, सावधान रहें, चौकन्ना रहें।
कांग्रेस ने पहले से ही इन विधानसभाओं जिनका इस फर्जी सूची में उल्लेख किया गया है वहां प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। निशा बांगरे को लेकर कमलनाथ ने पहले ही बयान दे दिया था कि वह चुनाव नहीं लड रहीं है। अब वॉयरल हो रही सूची पर कांग्रेस सफाई देती नजर आ रही है। कांग्रेस इस सूची को लेकर भाजपा पर आरोप मढ़ रही है।