Mp election 2023: सागर में जेठ-बहू के बीच मुकाबला, कांग्रेस से निधि और BJP से शैलेंद्र मैदान में यहां जानें कौन मारेगा बाज़ी

Update: 2023-10-22 02:56 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार के चुनाव मे अजीब स्थिति बनी है। सागर विधानसभा में जेठ और बहु आमने-सामने है। जो होशंगाबाद विधानसभा में दो सगे भाई जोर आजमाईश करते हुये नजर आ रहें हैं। कांग्रेस की दूसरी सूची घोषित होने के बाद सागर जिले की सभी आठों विधानसभा प्रत्याशी घोषित किए जा चुके है। दूसरी सूची में घोषित चारो उम्मीदवार महिला है। इनमे तीन पहली दफा चुनावी मैदान में होंगी। सागर जिले की सागर, बीना, खुरई, रहली, सीटों पर महिला प्रत्याशियों को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। सबसे रोचक मुकाबला जेठ और बहु के बीच में है।


रोचक होगा चुनाव 

अब तक सबसे रोचक मुकाबला सागर विधानसभा सीट पर होने जा रहा है। सागर सीट पर कांग्रेस ने निधि सुनील जैन को टिकट दिया है। निधि जैन सागर से बीजेपी प्रत्याशी और तीन बार के विधायक शैलेंद्र जैन की बहू हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी है। कांग्रेस ने पिछले साल हुए नगर निगम चुनाव में निधि सुनील जैन को महापौर का टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। करीब 12 हजार वोटो से चुनाव हारी थी। उनकी महिलाओ में छवि अच्छी होने का लाभ मिलेगा।

तीन बार के विधायक है, शैलेंद्र जैन

शैलेंद्र जैन सागर से तीन बार विधायक हैं। पार्टी ने उन्हें चौथी बार अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा रहली विधानसभा से कांग्रेस ने ज्योति पटेल, मंत्री भूपेद्र सिंह के खिलाफ महिला प्रत्याशी को उतारा है। महिला प्रत्याशी इसे सिद्धांत की लड़ाई बता रही है। जेठ बहू के मामले में विधायक और बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन का कहना है कि बीजेपी मेरी मां है। में राजधर्म का पालन करूंगा। नगर निगम चुनाव में यह हालत बनी थी। तब मौने बीजेपी का कार्य किया था। जबकि मेरे परिवार की सदस्य निधि चुनाव लडेंगे 

Tags:    

Similar News