MP ELECTION : राम मंदिर मुद्दे पर शाह ने कांग्रेस को घेरा, 3 दिवाली की कही बात

MP ELECTION : जबलपुर। मध्यप्रदेश दौरे पर आये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 75 वर्षों से कांग्रेस राम मंदिर को लटका रही थी, भटका रही थी, अटका रही थी।;

Update: 2023-10-28 13:28 GMT

MP ELECTION : जबलपुर। मध्यप्रदेश दौरे पर आये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Saha) ने कहा कि 75 वर्षों से कांग्रेस (Congress) राम मंदिर (Ram Mandir) को लटका रही थी, भटका रही थी, अटका रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार (Goverment) में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर माताओं-बहनों को 33% आरक्षण देने तक, मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।  

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि परिवारवाद थोपने वाली पार्टी कभी देश का भला नहीं कर सकती। पहले तो अकेले दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में लूट मचाते थे और अब लूट में कमलनाथ भी साथ आ गए हैं। करोड़ों के घोटालों से जुड़े कमलनाथ फिर से मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस में तीन परिवारों का बोलबाला है। आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ परिवार का और गलती होती है तो चांटा दिग्विजय परिवार पर पड़ता है। जहां जाते हैं, वहां दिग्विजय के कपड़े फाड़ते हैं। परिवार की राजनीति करने वाले देश का भला नहीं कर सकते।

मंदिर का उद्घाटन

मंत्री शाह ने कहा कि हर साल एक दिवाली होती है, इस बार आप तीन दिवाली मनाएंगे। एक दिवाली के दिन, दूसरी मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तब और तीसरी दिवाली तब मनेगी जब मोदी के कर कमलों से भगवान श्रीराम लला के मंदिर का उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के समय से राम मंदिर को लटका-भटका रही थी, लेकिन मोदी ने चुपचाप जाकर भूमिपूजन कर दिया और अब 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के विकस की चर्चा है। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मादी ने भारत का परचम सबसे ऊपर लहराया है। लेकिन कांग्रेस को कुछ पॉजिटिव नहीं दिखता। जिनके मूल भारत से जुड़े हैं सिर्फ उनको विकास दिखेगा इटली वालों को नहीं।

Tags:    

Similar News