MP ELECTION : नाराज कांग्रेसियों को मनाने की कोशिश, दिग्विजय पहुंचे खातेगांव

MP ELECTION : देवास। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी टिकट को लेकर नाराज चल रहे कांग्रेसी नेताओं को मनाने के लिए दिग्विजय पहुंचे खातेगांव की विधानसभा कन्नोद पहुंचे हैं।;

Update: 2023-11-03 07:19 GMT

MP ELECTION : देवास। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Election) में प्रत्याशी (Condidate) टिकट (Ticket) को लेकर नाराज चल रहे कांग्रेसी (Congress) नेताओं (Leader) को मनाने के लिए दिग्विजय पहुंचे खातेगांव की विधानसभा कन्नोद पहुंचे हैं। नाराज नेताओं को मनाने के लिए दिग्विजय यहां पर लोगों के बीच बैठक भी कर रहे हैं।

खातेगांव की विधानसभा कन्नोद के मंडलम सेक्टर,बीएलए एवं कार्यकर्ताओ की दिग्विजय सिंह बैठक लेते हुए चर्चा कर रहे हैं। दिग्विजय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नाराज नेताओ को मनाने के लिए हर जतन कर रहे हैं। 

निवास पर वॉर रूम

कांग्रेस की रेस में आगे ले जाने के लिए और नाराज नेताओं को मनाने के लिए दिग्विजय ने अपने निवास पर वॉर रूम बनाया है। यहां पर दिग्विजय कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशी टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं से मुलाकात करते हुए उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं। ऐसी जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है।

दिग्विजय को कांग्रेस पार्टी में बेहद अहम दर्जा दिया जाता है। अपनी पार्टी के हित मे वह सभी ठोस कदम उठाते हैं। हाल ही में उन्हें कुछ नेताओं की नाराजगी की सामना भी करना पड़ा था। जब कुछ नेताओं ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी टिकट नहीं मिलने पर दिग्विजय को ही जिम्मेदार ठहराया था और उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया गया था। इसके अलावा कमलनाथ के एक बयान ने भी नाराज नेताओं मे दिग्विजय के लिए आक्रोश भरने का काम कर दिया था। दिग्विजय एकबार फिर से सक्रिय हो कर कांग्रेस के नाराज नेताओं को मनाने का प्रयास करते दिख रहे हैं।


Tags:    

Similar News