MP ELECTION UPDATE 2023: एमपी कांग्रेस में टिकट को लेकर बगावत बरकरार, बिजावर और मल्हारगढ़ में प्रत्याशी बदलने की मांग, बीजेपी ने कहा आपस में ही फोड़ लो अपना सिर
गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर पहुंचे। कार्यकर्ता बाहरी प्रत्याशी को हटाकर भुवन विक्रम सिंह को टिकट देने की मांग कर रहे है।;
MP ELECTION UPDATE 2023:भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान जारी है। 230 सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान के बाद से बवाल बचा हुआ है। कुछ सीटों पर टिकट बदलने की मांग की जा रही है। बिजावर और मल्हारगढ़ विधानसभा सीट पर उम्मीदवार का विरोध किया जा रहा है। वहीं इसे लेकर बीजेपी ने निशाना साधा हैं।
बिजावर में बाहरी प्रत्याशी का विरोध
बिजावर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह यादव का विरोध हो रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर पहुंचे। कार्यकर्ता बाहरी प्रत्याशी को हटाकर भुवन विक्रम सिंह को टिकट देने की मांग कर रहे है।
मल्हारगढ़ में टिकट बदलने की मांग
इधर, मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा में भी कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता राजधानी भोपाल पहुंचे है। जहां वे श्याम लाल जोकचंद को टिकट देने की मांग कर रहे है। कार्यकर्ताओं का आरोप सर्वे के आधार पर टिकट नहीं दिया गया। इस सीट से कांग्रेस ने परशुराम सिसोदिया को प्रत्याशी बनाया है।
बीजेपी ने बोला हमला
वहीं इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा हैं। नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा- सागर के नरयावली में कांग्रेस प्रत्याशी के पुतला दहन के बाद चले लट्ठ, कांग्रेस के दो गुटों में जमकर मारपीट…कपड़े फाड़ो के बाद, अब सर फाड़ो