मध्यप्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट, क्या कैलाश के आकाश की राह होगी आसान!
MP Elections 2023 : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का वक्त बचा हुआ है। राजनैतिक दलों की क्षेत्रों में धमचौकड़ी तेजी से बढ़ने लगी है। नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वही नेताओं की दौरा भी तेजी से प्रस्तावित होने लगे है।
विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच आज हम बात कर रहे है प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट के बारे में। यह वो सीट है, जिसपर कांग्रेस-बीजेपी कब्जा जमाती आई है। हालांकि यह सीट अभी भाजपा के कब्जे में है। दरअसल हम बात कर रहे है इंदौर की क्षेत्र क्रमांक 3 विधानसभा सीट की, जहां से वर्तमान में भाजपा विधायक आकाश विजयर्वीय है। आकाश विजयवर्गीय भाजपा के मेनेजमेंट गुरू माने जाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र है।
आकाश विजयवर्गीय इंदौर क्रमांक 3 से पहली बार साल 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। आकाश विजयवर्गीय इंदौर के सबसे पॉश इलाके से विधायक है। उनके इलाके में गोपाल मंदिर, कृष्णपुरा छतरी, बोलिया सरकार की छतरी, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, किराना बाजार जैसे बड़े बाजार आते है।
इंदौर नंबर 3 विधानसभा का इतिहास
इंदौर क्रमांक 3 विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास की बात की जाए तो इस सीट से बीजेपी-कांग्रेस दोनों दलों को मौका मिला। साल 1977 में भाजपा के राजेंद्र धारकर यहां से विधायक चुने गए थे। इसके बाद साल 1980 और 1985 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा। कांग्रेस के महेश जोशी यहां से विधायक रहे। इसके बाद साल 1990 से 1995 के बीजेपी के गोपीकृष्ण नेमा, साल 1998 में कांग्रेस के अश्विन जोशी लगातार तीन बार विधायक चुने गए। वही साल 2013 बीजेपी की उषा ठाकुर और साल 2018 में आकाश विजयवर्गीय विधायक चुने गए।
क्या हैं स्थानीय मुद्दे
इंदौर क्षेत्र क्रमांक 3 विधानसभा के स्थानीय मुद्दों की बात की जाए तो यहां की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक समस्या है। यहां रोजाना जाम जैसे हालात बने रहते है। वही दूसरी समस्या बेरोजगारी है। बीते महीनों पहले इसी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले श्री बेलेश्वर महादेव में बावड़ी हादसा हुआ था। क्षेत्र में भले ही समस्याओं का अंबार हो, लेकिन विधायक आकाश विजयवर्गीय का दावा है कि उनकी विधानसभा में 2 हजार करोड़ के विकास कार्य हुए है। वही कांग्रेस का कहना है कि इस विधानसभा में महज 55.57 लाख रुपये विकास कार्यो पर खर्च किए गए है।
2023 के चुनाव में कितने और कौन दावेदार?
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में दावेदारों की बात करे तो आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस के पिंटू जोशी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर सकते है। पिंटू जोशी पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे है। इसके अलावा इस सीट से विधायक रहे अश्विन जोशी का नाम भी चर्चा में बना हुआ है।