MP GOVERNMENT : शिवराज सरकार की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में सौगात, 35 फीसदी तक आरक्षण

MP GOVERNMENT : भोपाल। शिवराज सरकार लगातार प्रदेश में महिलाओं को सौगात दे रही है। लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, महिला स्वसहायता समूहों जैसी योजनाओं के बाद अब सरकारी विभागों मे महिलाओं के लिए सरकार 35 फीसदी आरक्षण देने की योजना बनाई है।;

Update: 2023-10-04 09:46 GMT

MP GOVERNMENT : भोपाल। शिवराज सिंह (Shivraj Singh) सरकार (Government) लगातार प्रदेश में महिलाओं (Women) को सौगात (Gift) दे रही है। लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, महिला स्वसहायता समूहों जैसी योजनाओं (Scheme) के बाद अब सरकारी विभागों मे महिलाओं के लिए सरकार 35 फीसदी आरक्षण देने की योजना बनाई है।

प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज अक्सर अपने बयान देते हैं। यही कारण है कि महिलाएं भी शिवराज में अपने भाई को देखती हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब तक कई ऐसी योजनाएं प्रदेश में लागू की गई हैं। जिसका सीधे तौर पूरा लाभ इन महिलाओं को मिल रहा है।

एक कदम आगे

राज्य सरकार ने सभी विभागों में महिलाओं की भर्ती के लिए पैंतीस फीसदी तक आरक्षित रखने का निर्णय लिया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने महिला विधेयक बिल पारित कराया है। जिसकी सराहना महिलाओं द्वारा की जा रही है। अब शिवराज सरकार ने भी प्रदेश की महिलाओं के लिए एक कदम आगे चल कर यह योजना तैयार की है।

मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए नियम 1987 में संशोधन कर राज्य के अधीन आने वाली शैक्षणिक पदों पर अनुमोदन कराने की योजना है। वर्तमान में प्रदेश में शिक्षा विभाग को छोड़कर पैंतीस फीसदी महिलाओं के लिए सभी विभागों आरक्षण क्षैतिज और प्रभागवार होगा। महिलाओं के लिये सरकारी विभागों में भर्तियों आरक्षित पदों की संख्या बढ़ने का निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आने के अवसर मिलेंगे। 

Tags:    

Similar News