Kalyan Jain passed away : मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद का निधन

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पूर्व सांसद और समाजवादी नेता कल्याण जैन का निधन हो गया है। कल्याण जैन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते बुधवार को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।;

Update: 2023-07-13 13:36 GMT

Kalyan Jain passed away : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पूर्व सांसद और समाजवादी नेता कल्याण जैन का निधन हो गया है। कल्याण जैन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते बुधवार को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरूवार की सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

कल्याण जैन के निधन पर देश के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंमित संस्कार गुरूावार की शाम 4 बजे किया गया। आपको बता दें कि कल्याण जैन समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे, वह जनता पार्टी से इंदौर से सांसद चुने गए थे। उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरूआत पार्षद से की थी। वह साल 1967 में विधायक भी रहे।

मुलायम सिंह के करीबी थे कल्याण जैन

आपको यह भी बता दें कि कल्याण जैन समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह के करीबी थे। मुलायम सिंह जब भी इंदौर आते तो वह कल्याण जैन के घर जरूर जाते थे। मुलायम सिंह को कल्याण जैन के घर के दाल बाफले काफी पंसद थे। कल्याण जैन समाजवादी पार्टी में कई बड़े पदों पर रहे। 

Tags:    

Similar News