महिला कांग्रेस ने शव यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन, मुंह में ताला लगाकर भी बैठे कांग्रेसी
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के निर्णय के विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस ने शव यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन के नेतृत्व में शनिवार को लोकतंत्र की शव यात्रा निकाली गई। महिला कांग्रेस ने भोपाल समेत दो दर्जन से अधिक जिलों में प्रदर्शन भी किया।;
हरिभूमि भोपाल समाचार : कांग्रेस केपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के निर्णय के विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस ने शव यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन के नेतृत्व में शनिवार को लोकतंत्र की शव यात्रा निकाली गई। महिला कांग्रेस ने भोपाल समेत दो दर्जन से अधिक जिलों में प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर विभा पटेल ने उपस्थितजनों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि राहुलजी की सदस्यता के संबंध में लिया गया फैसला लोकतंत्र की हत्या है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस फैसले को देश में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।
श्रीमती पटेल ने कहा कि वे हैरान है कि जब कोर्ट ने राहुल को एक महीने की जमानत दे दी थी, उसके बावजूद भी लोकसभा से उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। ये फैसला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता राजनीतिक आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेकेगा। हम लोकतंत्र के लिए लड़ेंगे। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सड़कों पर आंदोलन करेंगे। महापुरुषों का अपमान करने वालों को जनता के बीच एक्सपोज करने में पीछे नहीं रहेंगे। जन-जन तक अपनी भावनाएं पहुंचाएंगे।
विभा पटेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार पर पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से पिछड़ा वर्ग की हिमायती रही है लेकिन ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र एवं राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने में कतरा रही है। आरक्षण के नाम पर पिछड़ा वर्ग को भ्रमित कर रही है।
विभा पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सभी ब्लाकों एवं तहसीलों में 27 मार्च से प्रदर्शन करके राहुल गांधी की लोकसभा अध्यक्ष सदस्यता के फैसले के खिलाफ विरोध प्रर्दशान जारी रहेगा।
मुुंह में ताला लगाकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त के विरोध में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदेश प्रवक्ता दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर दीप्ति सिंह ने कहा कि
भाजपा सरकार देश की जनता के मुंह पर ताला लगाना चाहती है। राहुल गांधी के सच बोलने पर भाजपा ने उनकी संसद से सदस्यता समाप्त करने पर उनके मुंह पर ताला लगाने का अलोकतांत्रिक कृत्य किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा जहां बौखलायी हुई है, वहीं तानाशाही रवैया अपनाकर जनता को भ्रमित कर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। जहां अड़ानी-अंबानी की बात आती है, मंुह में सांस सूझ जाता है मोदी जी को, देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ अपराध जैसी तमाम घटनाओं पर लगाम लगाने के बजाय भाजपा राष्ट्रवाद और हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है।