MP Political News : भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ प्रत्येक जिले में भाजपा को घेरेगी कांग्रेस
भाजपा के दिग्गज नेताओं के मध्यप्रदेश प्रवास के बीच प्रदेश कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी ने तय किया है कि सूबे के हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और घोटालों को सबूतों सहित जनता तक पहुंचाएंगे।;
भोपाल। भाजपा के दिग्गज नेताओं के मध्यप्रदेश प्रवास के बीच प्रदेश कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी ने तय किया है कि सूबे के हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और घोटालों को सबूतों सहित जनता तक पहुंचाएंगे। इसी क्रम में 24 जून को कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगी। जिसमें महाकाल लोक और सतपुड़ा भवन में लगी आग जैसे मामलों को लेकर जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा।
मूर्तियां जमीन पर गिरकर खंडित हो गई
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह उज्जैन के धरने का नेतृत्व करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी जिलाध्यक्षों से कहा है कि उनके द्वारा भीड़ के साथ जिला मुख्यालयों में 24 जून को प्रदर्शन कर धरना दिया जाए। डॉ. सिंह ने कहा कि भगवान महाकाल लोक कॉरिडोर को बनाने का कार्य कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया था, पर भाजपा सरकार ने समूचे महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार किया है।यहां हुए भ्रष्टाचार का सबसे जीता जागता उदाहरण हवा-आंधी में सप्तऋषियों की मूर्तियां जमीन पर गिरकर खंडित हो गई।