MP POLITICS : भाजपा समर्थित रोशनी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, कमलनाथ से मिला परिवार
MP POLITICS : भोपाल। भाजपा समर्थित (BJP Supporter) जन प्रतिनिधि (Leader) रोशनी यादव (Roshni Yadve) ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस (Congress) की सदस्यता ले ली है।;
MP POLITICS : भोपाल। भाजपा समर्थित (BJP Supporter) जन प्रतिनिधि (Leader) रोशनी यादव (Roshni Yadve) ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस (Congress) की सदस्यता (Membership) ले ली है। भोपाल में कमलनाथ के सामने उन्होंने सदस्यता ली। रोशनी ने BJP की प्राथमिक सदस्यता से एक दिन पहले इस्तीफा दिया था।
रोशनी अपनी पहचान पूर्व राज्यपाल स्व. राम नरेश यादव की पौत्रवधु के तौर पर बताती हैं। 2018 के चुनाव में भी निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट से BJP की ओर से टिकट की दावेदारी रोशनी कर रही थीं। इसके बाद पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी उन्होंने दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। जिससे रोशनी नाराज दिखीं।
रोशनी का आरोप
रोशनी ने इससे पहले अपने वीडियो मेंं कहा है कि बहुत दुखी मन से आहत होकर मैं भाजपा की सदस्यता त्याग रही हूं। मेरे राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे भाजपा में रहते मिला जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगी लेकिन गत कुछ महीनों से शीर्ष नेतृत्व का कार्यकर्ताओं के प्रति निराशा, नीति और नेतृत्व में उदासीनता, महिलाओं के प्रति दिखावटी योजना एवं उनके प्रति बढ़ते अत्याचार को देखकर मैं आहत हूं, भाजपा की सदस्य होकर रोजाना जनता से उठ रहे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई के सवालों का उत्तर देने में असमर्थ हूं। कार्यकर्ता केंद्रित दल अब नेता केन्द्रित है। गौर करने वाली बात ये है कि एक तरह से यह रोशनी की घर वापसी है क्योंकि इनका परिवार को पुराने कांग्रेसी परिवार के रूप में देखा जाता है।
भाजपा से इस्तीफा देते हुए रोशनी ने कहा था कि भाजपा सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम करती है। जनता में प्रदेश और केंद्र की नेतृत्व दोनो से नाराजगी है, जिस दल से जानता खुश नही है उससे जुड़ा कर भला सेवा का कार्य कैसे हो सकता है। रोशनी ने कहा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता दोनो का आपार समर्थन और स्नेह मेरे साथ है। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मैं 24 अगस्त को कांग्रेस ज्वाइन करूंगी।