MP POLITICS : कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक, कमलनाथ के आवास पर चर्चा जारी
MP POLITICS : भोपाल। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह सहित वरिष्ठ नेता शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।;
MP POLITICS : भोपाल। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के आवास (Resident) पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति (Samiti) की बड़ी बैठक (Meeting) हो रही है। इस बैठक में कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह सहित वरिष्ठ नेता शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के चयन को लेकर यह बैठक चला रही है। जिसमें सर्वे के आधार पर दावेदारों का चयन किया जा रहा है। हालाकि पार्टी ने इस संबंध में सभी तरह की जानकारी अभी तक गोपनीय रखी है। माना जा रहा है कि पार्टी द्वारा कराये गये सर्वे और पूर्व विधायकाें की बेहतर स्थिति को देखते हुए ही उन पर दांव खेला जा सकेगा।
स्क्रीनिंग कमेटी
वहीं कांग्रेस के लिए इस बार उम्मीदवारों के चयन को लेकर दुविधा बन रही है क्योंकि कई ऐसे बडे नेता कांग्रेस में भाजपा या अन्य दल को छोड कर शामिल हुए हैं। जिन पर निर्णय लेना पार्टी नेताओं के लिए थोडा मुश्किल हो सकता है।
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के कांग्रेसी नेताओं ने अपने बायोडाटा पदाधिकारियों को सौंपे हैं। इसके साथ ही स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में 11 से 12 सितंबर को बैठक होनी है। मंथन के बाद 15 से 20 सितंबर तक कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसमें करीब 110 से 115 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं।