MP POLITICS : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कमलनाथ का संदेश, एकजुटता की बात

MP POLITICS : भोपाल। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के नाम संदेश देते हुए कहा है कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं। आरोप लगाते हुए उन्हाेंने कहा है कि भाजपा चुनाव हार चुकी है।;

Update: 2023-12-01 12:36 GMT

MP POLITICS : भोपाल। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने कांग्रेसी (Congress) कार्यकर्ताओं (Worker) के नाम संदेश (Massage) देते हुए कहा है कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान (Field) में आ जाएं। आरोप लगाते हुए उन्हाेंने कहा है कि भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए।

कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं।

बात करें

अपनी पार्टी की जीत को लेकर कमलनाथ ने कहा कि हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।

बता दें कि एक दिन पूर्व अलग अलग एजेंसियों द्वारा दिखाये गये एग्जिट पाेल के आंकड़ों को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने अपने जीत के दावे करती हुई नजर आ रही है। कुछ एजेंसियों के आंकड़े भाजपा को लगभग 150 सीटें मध्य प्रदेश में मिलने का अनुमान बता रही हैं। जिस पर कांग्रेस अपने सर्वे और अपने दावों की बात करती हुई नजर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा भर अपनी पार्टी की जीत के दावे किये जा रहे हैं। इन पार्टियों का कहना है कि बिना उनके समर्थन के किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। जिस पर कमलनाथ ने भी बयान दिया है।

Tags:    

Similar News