mp politics: मंत्री कुशवाह बोले- कांग्रेस में कई मुख्यमंत्री बने घूम रहे
पिछोर से विधायक केपी सिंह के बयान के बाद मप्र की सियासत तेज हो गई है। केपी सिंह के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री कुशवाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में तो कई मुख्यमंत्री बने घूम रहे हैं, लेकिन जनता भाजपा की ही सरकार चुनेगी।;
एडिट संजीत धुर्वे
ग्वालियर। मप्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। जहां भाजपा प्रदेशभर में कई आयोजन कर रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं है। ऐसे में सार्वजनिक आयोजनों में नेताओं के द्वारा जनता से कई तरह के वादे भी किए जा रहे हैं। ऐसा ही वादा करने वाले पिछोर विधायक केपी सिंह ने बड़ा बयान दिया है। पिछोर से विधायक केपी सिंह के बयान के बाद मप्र की सियासत तेज हो गई है। केपी सिंह के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री कुशवाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में तो कई मुख्यमंत्री बने घूम रहे हैं, लेकिन जनता भाजपा की ही सरकार चुनेगी। दरअसल मंत्री कुशवाह ग्वालियर में आयोजित लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
मैं मुख्यमंत्री बनूंगा तो पिछोर को जिला बनाएंगे
आपको बता दें मप्र के शिवपुरी जिले में स्थित विधानसभा पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा तो पिछोर को जिला बनाएंगे। केपी सिंह के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है।
उनकी पार्टी का मामला
कांग्रेस विधायक केपी सिंह के बयान के बाद भाजपा सरकार में मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने पलटवार करते हुए कहा कि यह उनकी पार्टी का मामला है। उनकी पार्टी (कांग्रेस) में सभी मुख्यमंत्री बने घूम रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि जनता उनको मुख्यमंत्री बनाएगी तभी तो बनेंगे। जनता तो भाजपा की सरकार बना रही है।