MP POLITICS : कांग्रेसी विधायक सुरेश राजे के खिलाफ युवाओं में आक्रोश, पुतला फूंक कर प्रदर्शन

MP POLITICS : डबरा। कांग्रेसी विधायक सुरेश राजे का कथित अश्लील वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बना हुआ है। इसी आक्रोश के चलते क्षेत्र में लोगों ने विधायक सुरेश राजे की अर्थी निकालकर उनके खिलाफ विराेध जताया।;

Update: 2023-08-29 14:16 GMT

MP POLITICS : डबरा। कांग्रेसी विधायक (Congress Mla) सुरेश राजे (Suresh Raje) का कथित अश्लील वीडियो (Viral Video) सामने आने के बाद लोगों (Peoples) में आक्रोश (Angry) बना हुआ है। इसी आक्रोश के चलते क्षेत्र में लोगों ने विधायक सुरेश राजे की अर्थी निकालकर उनके खिलाफ विराेध जताया। 

बताया जा रहा है कि सुरेश राजे का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्र के युवा आक्रोशित हैं। राजे के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ये युवा सुगरमिल चौराहे से अग्रसेन चौराहे तक जुलूस यात्रा निकाले और फिर सुरेश राजे का पुतला दहन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने जमकर लगाए सुरेश राजे के खिलाफ मुरदाबाद के नारे भी लगाये।

भाजपा ने मुद्दे को लपका

बता दें कि मध्यप्रदेश के डबरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडिया में विधायक राजे और एक युवक अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दिए। बड़ी बात यह है कि इस मामले में पुलिस के पास कोई फरियाद नहीं पहुंची।

मामले में कांग्रेस पार्टी ने इसे विधायक का निजी मामला बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया। लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया और कांग्रेसी विधायक की फजीहत करने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि इस मामले में यह भी जानकारी मिली है कि यह वीडियो करीब 8 महीने पुराना है। वीडियो को लेकर भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा अन्य नेता अब तक इसपर अपी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।


Tags:    

Similar News