MP POLITICS : प्रज्ञा का बयान- कांग्रेस में भ्रम, बनेगी भाजपा की सरकार
MP POLITICS : भोपाल। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की ने दावा करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की 150 से ज्यादा सीटें आ रही। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम पाले रहे, लेकिन सरकार तो बीजेपी की बनेगी।;
MP POLITICS : भोपाल। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Prayga Thakur) की ने दावा (Claim) करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा (BJP) की 150 से ज्यादा सीटें (Sheets) आ रही। कांग्रेस (Congress) पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम पाले रहे, लेकिन सरकार तो बीजेपी की बनेगी।
शहडोल जिले में पटवारी की हत्या मामलें में प्रज्ञा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मेरी संवेदना मृतक के परिवार के साथ है। इस जघंन्य अपराध के आरोपियो पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाने चाहिए और ऐसा अपराध करने वालों को दंड मिले।
अंजू पर बयान
अंजू के पाकिस्तान से ग्वालियर से वापस लौटने पर प्रज्ञा ने कहा कि यह विक्षिप्त मानसिकता के लोग हैं। जो देश के लिए हानिकारक है, जो पार्टी आतंकवादियों के साथ वही ऐसे लोगो को आश्रय देती है। बता दें कि अंजू करीब 5 महीने पहले बाघा बार्डर से वैद्य वीजा के साथ पाकिस्तान पहुंच गई। जहां उसने कथित रूप से नसरूल्ला के साथ निकाह कर लिया था।
मध्यप्रदेश में चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाये जाने के सवाल पर प्रज्ञा ने दो टूक में कहा कि सीएम कौन बनेगा, यह संगठन तय करेगा। जो सर्वमान्य है। पार्टी में हर नेता पहले कार्यकर्ता है मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार में नज़र न आने पर बोली प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट मामले में चल रही फास्ट ट्रैक कोर्ट की कार्रवाई के कारण उन्हें लगातार मुम्बई जाना पड़ता था। यही वजह थी कि पार्टी ने इस बात को समझा और मुझे प्रचार में नही उतारा। उन्होंने कहा कि बस अब फैसले की घड़ी है और मुझे विश्वास है सत्य की जीत होगी।