priyanka gandhi in jabalpur : MP दौरे पर ​प्रियंका, सत्ता वापसी को लेकर कांग्रेस पार्टी कर रही ये काम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज जबलपुर से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगी। वर्ष 2018 में उनके भाई तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जबलपुर से ही कांग्रेस के चुनावी संग्राम की शुरुआत की थी। आज वे 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन करेंगी। इसके बाद वे शहीद स्मारक ग्राउंड में भी सभी करेंगी।;

Update: 2023-06-12 05:27 GMT

भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज जबलपुर से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगी। वर्ष 2018 में उनके भाई तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जबलपुर से ही कांग्रेस के चुनावी संग्राम की शुरुआत की थी। आज वे 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन करेंगी। इसके बाद वे शहीद स्मारक ग्राउंड में भी सभी करेंगी। साथ ही पूरे शहर में जगह-जगह 30-30 फीट की गदाएं भी लगाई गई हैं। ASP समर वर्मा के मुताबिक विशेष सतर्कता के चलते 200 अफसर और जवान प्रियंका गांधी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी सोमवार सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से हेलिकॉप्टर से आयुर्विज्ञान कॉलेज पहुंचेंगी। इसके बाद वे ग्वारीघाट में मां नर्मदा की महाआरती करेंगी। नर्मदा पूजन के बाद सड़क मार्ग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने शंकराचार्य चौक पहुंचेंगी। भंवरताल गार्डन पहुंचकर रानी दुर्गावती के प्रतिमास्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। अंत में गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगी। यहां एक लाख वर्ग फीट में बड़ा डोम लगाया गया है। प्रियंका गांधी 3 घंटे जबलपुर में रहेंगी।

Full View

सभा को ऐतहासिक बनाने की तैयारी

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जबलपुर में नर्मदा पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया था। इस बार उनकी बहन एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश कांग्रेस के चुनावी संग्राम की शुरुआत भी जबलपुर से ही कर रही है। प्रियंका की जबलपुर सभा को एेतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस काफी समय से तैयारी कर रही है। इसके लिए वहां एक कोर कमेटी बनाई गई है, जिसमें पूर्व मंत्री तरुण भनोत, विधायक विनय सक्सेना, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया और विधायक संजय यादव को शामिल किया गया है। इस कमेटी की मॉनटरिंग की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा की जा रही है। पिछले दिनों प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने भी जबलपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।

Tags:    

Similar News