MP POLITICS : सरकार को लेकर सुरजेवाला का बयान, लगाया आरोप

MP POLITICS : भोपाल। कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनाने को लेकर कहा है कि कांग्रेस 135 पार।;

Update: 2023-12-01 12:20 GMT

MP POLITICS : भोपाल। कांग्रेस (Congress) के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने प्रदेश में अपनी पार्टी (Party) की सरकार (Government) बनाने को लेकर कहा है कि कांग्रेस 135 पार। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा (BJP) और सर्वे दोनों की हार है।

रणदीप ने कहा कि दीपक की तरह 18 सालों तक भाजपाई सत्ता के घनघोर अंधियार से लड़े हैं। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूँ कि 3 दिसंबर को जो सूर्योदय होगा वह भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत करने वाला होगा तथा कांग्रेस 135 से अधिक सीटें जीत कर अपने वचनों को पूरा करेगी। उन्हाेंने कहा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश की जनता बनाम भाजपा के घोटाले तथा नाकामियों के बीच था। हम पूरे आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि जनता की जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी उस तथाकथित सर्वे के भरोसे है जिस सर्वे पर सर्वे करने वाली एजेंसी को खुद ही भरोसा नहीं है, क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर नागरिक का भरोसा तोड़ा है। भर्ती घोटालो में युवाओं के भविष्य से लेकर बच्चों के पोषण आहार तक लूट की हैं।आदिवासी अपमान से लेकर महाकाल लोक में भगवान तक किसी को नहीं छोड़ा हैं।

सर्वे का सहारा

रणदीप ने कहा कि मध्यप्रदेश में ज्यादातर सर्वे एजेंसियां कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की जीत दिखा रही हैं। मगर भाजपा सिर्फ उस सर्वे पर भरोसा कर रही है जिस पर खुद सर्वे दिखाने वाला चैनल भरोसा नहीं कर रहा हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा मतगणना वाले दिन प्रशासन पर दबाव बनाने की बदनीयती रखती है। जिसका उदाहरण हमें बालाघाट की पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी करने की कोशिश से साफ़ नज़र आता है। कार्यकर्ता साथियो ,कांग्रेस मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के चेहरों पर साफ़ पढ़ सकते हैं। बस 3 दिसंबर को मतगणना की औपचारिकताएं शेष हैं ,मगर आप को 3 दिसंबर को सतर्कता रखनी है ताकि निष्पक्षता से मतगणना हो सके। हाँ, वह अधिकारी भी जान लें जो बदनीयती से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की सोच रहे हैं। क़ानून के हाथ बहुत लंबे हैं। क़ानून तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ कांग्रेस की अगली सरकार FIR भी दर्ज करेगी और प्रशासनिक कार्यवाही भी।

Tags:    

Similar News