Mp Pprotest : चयनित अभ्यार्थियों ने सिर मुंडाकर किया प्रदर्शन,भर्ती प्रक्रिया को लेकर की जा रही मांग
Mp Pprotest : भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय के सामने मांगो को लेकर धरने पर बैठै चयनित अभ्यार्थियों सिर मुंडाकर प्रदर्शन किया। विभाग द्वारा नियुक्ति नहीं दिये जाने से नाराज चयनित अभ्यार्थियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।;
Mp Pprotest : भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के सामने मांगो को लेकर धरने पर बैठै चयनित अभ्यार्थियों (Cnadidate) सिर मुंडाकर प्रदर्शन किया। विभाग (Department) द्वारा नियुक्ति (Joining) नहीं दिये जाने से नाराज चयनित अभ्यार्थियों ने सरकार (Government) और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।
चयनित शिक्षकों द्वारा समय समय पर अपनी नियुक्तियाें की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। नाराज शिक्षकों द्वारा कई बार शहर में बड़ा प्रदर्शन किया जा चुका है। डीपीआई के सामने धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है भूख हडताल करते हुए अभ्यार्थी आमरण अनशन कर चुके हैं।
51 हजार पदों पर भर्ती
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के चयनित शिक्षकों द्वारा मांगे पूरी नहीं किये जाने पर राज्य सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2020 में अयोजित हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद भी इन अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। इन आभ्यार्थियों द्वारा समय समय पर अब तक बडा आंदाेलन भी किया जा चुका है।
चयनित अभ्यार्थियों ने मंगलवार को भी डीपीआई के सामने अपना प्रदर्शन जारी रखा। सिर मुंडा कर अभ्यार्थियाें ने एकबार फिर से अपनी नाराजगी प्रशासन के सामने जाहिर की है। अभ्यार्थियों द्वारा कहा जा रहा है कि बीते दिनों से हड़ताल लगातार जारी है। 51 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की मांग सभी अभ्यार्थियों द्वारा की जा रही है। प्रशासन द्वारा इस मामले में भ्रांतियाॅं फैला कर गुमराह करने का आरोप भी अभ्यार्थियों द्वारा लगाया जा रहा है।