Mp Temple : डाक्टर के बाद और चंद्रयान-3 से सुसज्जित हुए भगवान अलीजा बाबा सरकार, आर्कषक दिखे बजरंगबली
Mp Temple : इंदौर। भगवान बजरंगबली को डाक्टर का रूप देने के बाद अब उनका एक बार फिर आर्कषक सिंगार किया गया है। इस खास सिंगार में बजरंगबली को चंद्रयान-3 के स्वरूप में दिखाया गया है। भगवा रंग में रंगे भगवान के पीछे चमकता चंद्रमा और एक हाथ में चंद्रयान-3 जिसमें इसरो और भारत लिखी एक डमी दिखाई गई है।;
Mp Temple : इंदौर। भगवान बजरंगबली (Bajrangbali) को डाक्टर (Doctor) का रूप (Getup) देने के बाद अब उनका एक बार फिर (Oncogene) आर्कषक (Attractive) सिंगार (Makeup) किया गया है। इस खास सिंगार में बजरंगबली को चंद्रयान-3 के स्वरूप में दिखाया गया है। भगवा रंग में रंगे भगवान के पीछे चमकता चंद्रमा और एक हाथ में चंद्रयान-3 जिसमें इसरो और भारत लिखी एक डमी दिखाई गई है।
मल्हारगंज में स्थित पंचकुईया वीर बगीची मंदिर में ऐसे आकर्षक सिंगार में भगवान बजरंगबली बेहद अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। जहां भजन कीर्तन की गूंज हमेशा चलती है। 15 अगसत के अवसर पर भगवान को इस विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है।
15 अगस्त पर विशेष
प्राचीन अलीजा बाबा सरकार हनुमान जी महाराज को निहारने के लिए मंगलवार को विशेष अवकाश होने और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का दिन होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं। इस मंदिर प्रबंध की एक यह विशेषता है कि भगवान को अलग अलग स्वरूपों में श्रृंगार करते हुए लोगाें के बीच भक्ति के साथ ही साथ देश प्रेम, जनसेवा करने की भावना का संदेश भी दिया जाता है।
इससे पहले सावन के ही महीने में भगवान अलीजा बाबा सरकार को डॉक्टर के पोशाक में श्रृंगार कर भक्तजनों को जनसेवा और वर्तमान समय में डाक्टरी चिकित्सा के अनुसार चलने की सीख दी गई थी। मंदिर के परिसर को दवाओं के रैपर जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपये थी से सुसज्जित किया था। बाद में इन दवाओं को एमवॉय अस्पताल प्रबंधन काे दान कर दिया गया था। जिससे कि गरीबों को मुफ्त में दवाऐं वितरित की जा सकें।