MP : शिक्षक के घर मिली 5 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति, EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
एक सहायक शिक्षक के घर 3 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी मशीन, 1 फार्च्यूनर और 2 बोलेरो वाहन पाकर ईओडब्ल्यू की टीम हैरान है, पढ़िए पूरी खबर-;
रीवा। ईओडब्ल्यू की टीम ने एक शिक्षक के घर ठिकानों पर दबिश देते हुए लगभग 5 करोड़ के बेहिसाब पकड़ ली है। शिक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह सहायक शिक्षक है, जिसके पास से इतनी बड़ी संपत्ति मिलना हैरान करने वाली खबर है। अब तक की कार्यवाही में 3 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी मशीन, 1 फार्च्यूनर और 2 बोलेरो वाहन बरामद किया गया है।
बड़े क्षेत्रफल में बने एक निजी विद्यालय में भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शिक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनिगवा के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की पड़ताल जारी है। टीम ने सुबह 5 बजे से अपनी कार्रवाई शुरू की है। घर की गहन तलाशी जारी है। बताया जा रहा है कि शिक्षक के खिलाफ शाहपुर थाने में मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।