MP Weather News : शहर में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकाॅर्ड, अभी और बढ़ेगा पारा
राजधानी में सोमवार को सर्दी के दिनों में गर्मी ने 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है।;
भोपाल। राजधानी में सोमवार को सर्दी के दिनों में गर्मी ने 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। एक ओर जहां पूरे प्रदेश से मानूसन ने विदाई ली, वहीं अक्टूबर महीने में 10 तारीख से पहले गर्मी के तेवर तीखे रहे। दूसरे सप्ताह के मध्यम में पड़ी गर्मी के लिहाज से सोमवार का दिन यहां 10 साल का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का पारा 35.3 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2013 से 2022 के बीच 10 अक्टूबर तक इतनी गर्मी कभी नहीं रही। 5 अक्टूबर 2014 को तापमान 35.1 डिग्री था, जिसके बाद 9 अक्टूबर 2021 में तापमान 35 डिग्री तक पहुंचा था। इस बीच पूरे अक्टूबर में पारा 37 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन महीने के दूसरे सप्ताह यानि 10 तारीख से पहले इतनी गर्मी पहले महसूस नहीं की गई। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अगले तीन से चार दिन में भोपाल में गर्मी का पारा और चढ़ने के आसार हैं। सोमवार को भोपाल में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की 10 तारीख से पहले गर्मी ने 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। अभी तीसरे सप्ताह तक गर्मी और बढ़ेगी।
36 से 37 डिग्री तक भी पहुंच सकता है
फिर अंतिम सप्ताह में पारा गिरेगा। अभी जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था वह अब उत्तर भारत की ओर बढ़ गया, जिससे अभी तापमान में ज्यादा बढ़त नहीं होगी, लेकिन 13 से 14 अक्टूबर के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ आने से अब रात का पारा बढ़ेगा। इससे यहां दिन में भी गर्मी बढ़ेगी। अगले कुछ दिन में तापमान 36 से 37 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।