MP Weather Update: गर्म हवाओं ने दिखाए अपने तेवर, तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान
गर्मी ने अब मध्यप्रदेश में भी आपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों का गर्मी से बेहाल हो रहा है। अभी इस गर्मी से कोई भी निजात मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है।;
भोपाल। गर्मी ने अब मध्यप्रदेश में भी आपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों का गर्मी से बेहाल हो रहा है। अभी इस गर्मी से कोई भी निजात मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है। फिलहाल प्रदेश में ऐसी कोई भी मौसम को प्रभावित करने वाली प्रणाली सक्रिय नजर नहीं आ रही जो कि मौसम को सोहाना कर सकें।
प्रदेश वासियों के लिए थोड़ी उम्मीद बंगाल की खाड़ी में बने भीषण चक्रवात से थी लेकिन वह भी ऐसा कोई असर नहीं दिखा पाया है। अब मौसम वैज्ञानिकों की मानो तो वर्तमान में आसमान साफ़ बना रहेगा। आसमान साफ़ होने की वजह से मध्य प्रदेश पर सूर्य की सीधी किरणें पड़ रही हैं। सिर्फ मध्यप्रदेश कि नहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में भी जबर्दस्त गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है।
गर्म हवाओं के थपेड़ों से मध्य प्रदेश में भी बदन झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को रतलाम, धार में लगातार दूसरे दिन भी लू रही थी। साथ ही प्रदेश के 25 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ था। शनिवार को और अधिक गर्मी पड़ने के आसार लग रहे है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चार से अधिक शहर लू की चपेट में आ सकते हैं। राजधानी भोपाल में भी सुबह से ही गर्मी के तेवर काफी तीखे दिख रहे हैं। शनिवार को भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जाने की संभावना है। इस भीषण से प्रदेशवासी काफी परेशान नजर आ रहे है ।