मकान की लिस्ट से 35 परिवारों के नाम काटे, कलेक्टोरे पहुंचे लोग

टीबी अस्पताल के पास रहने वाले लोगों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वे मकान अलॉटमेंट और सर्वे की मांग को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारे भी लगाए। इन परिवार के लोगों का आरोप ह कि नगर निगम की सर्वे टीम ने विस्थापन लिस्ट से 35 लोगों के नाम काट दिए है।;

Update: 2022-12-13 15:53 GMT

सात साल पहले दिए चयन प्रमाण पत्र, अब तक नहीं मिला फ्लट

भोपाल। टीबी अस्पताल के पास रहने वाले लोगों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वे मकान अलॉटमेंट और सर्वे की मांग को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारे भी लगाए। इन परिवार के लोगों का आरोप ह कि नगर निगम की सर्वे टीम ने विस्थापन लिस्ट से 35 लोगों के नाम काट दिए है। इधर सात साल पहले दिए चयन प्रमाण पत्र के बाद भी फ्लैट नहीं मिले है। मंगलवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के बैनर तले लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष महेश नंदमेहर ने बताया कि टीबी अस्पताल के पीछे बंजारा बस्ती है। कुछ दिन पहले निगम ने सर्वे करके लोगों को फ्लैट्स अलॉट किए, लेकिन 35 परिवार ऐसे हैं, जिनके नाम काट दिए गए। इन परिवारों की झुग्गी तोड़ने की नौबत आ गई है। जिसकी लिस्ट निगम कमिश्नर को सौंपी है। इसके अलावा वार्ड-7 लालघाटी स्थित पहाड़ी पर राजीव नगर झुग्गी बस्ती के रहवासियों को जवाहर चौक स्थित बीएसयूपी के अंतर्गत विस्थापित किया गया था। निगम ने उनसे 20 हजार रुपए भी जमा कराए थे, जिन्हें हितग्राही चयन प्रमाण पत्र भी दिए गए थे, लेकिन सात साल बीतने के बावजूद अब तक मकान अलॉट नहीं किए गए।

Tags:    

Similar News