MP NEWS: हिमाचल में आर्थिक तंगी पर गृहमंत्री ने प्रियंका गांधी पर साधा निशना, कहा -लोगों को वेतन क्यों नहीं दे रहे, नीतीश कुमार अपना घर तो...
भोपाल : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है। हाल ही में नरोत्तम मिश्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसमे उन्होंने हिमाचल सरकार पर बढ़ती आर्थिक तंगी को लेकर प्रियंका गांधी पर निशना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा प्रियंका गांधी जब mp के दौरे पर आई तब उन्होंने बोला की हमारी सरकारों को देखो, अब उनको बताना चाहिए की वेतन क्यों नही बाट पा रहे। हिमाचल में लोग क्यों परेशान है। इसे मिसमैनेजमेंट कहते है। एमपी में बीजेपी सरकार को मैनेजमेंट करना आता है।
हिमाचल में हुई हत्या पर दिग्विजय चुप है
इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल में हुई हत्या पर बोले- इससे पहले कन्हैया कुमार की भी ऐसी खबर आई थी। इस पूरी घटना पर प्रियंका चुप है दिग्विजय सिंह चुप है। इसे तुष्टिकरण की राजनीति करते है।
दमोह स्कूल मामले में कार्रवाई जारी रहेगी
मध्य प्रदेश के दमोह स्कूल मामले पर बोले, हिजाब पहनना भोलापन नही निदनीय कृत्य कहलाता है। अतिक्रमण की कार्रवाई कल शुरू हो गई है। आज भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशना
सीएम नीतीश कुमार पर बयान देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा नीतीश कुमार अपना घर बचा नही सके ...विपक्षी दलों को एक करने की बात करते है। नरोत्तम मिश्रा के इस बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जल्द ही नरोत्तम मिश्रा के बयान पर सियासी घमासान शुरू होगा।
हिमाचल में आर्थिक तंगी पर गृहमंत्री ने प्रियंका गांधी पर साधा निशना, कहा -लोगों को वेतन क्यों नहीं दे रहे, नीतेश कुमार अपना घर तो...