नरोत्तम ने कहा, कमलनाथ के कारण तीन साल पीछे चला गया मध्यप्रदेश, शराब के विरोध पर की यह टिप्पणी

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ के डेढ़ साल के कार्यकाल और कोरोना के कारण प्रदेश तीन साल पीछे चला गया। विकास की गति रुक गई। कांग्रेस के सस्ती शराब करने संबंधी आरोप पर नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में तो महिलाओं के लिए अलग शराब दुकानें खोली जा रही थीं और शराब ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही थी। कांग्रेस को इस मसले पर बोलने को कोई अधिकार नहीं।;

Update: 2022-01-19 07:31 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ के डेढ़ साल के कार्यकाल और कोरोना के कारण प्रदेश तीन साल पीछे चला गया। विकास की गति रुक गई। कांग्रेस के सस्ती शराब करने संबंधी आरोप पर नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में तो महिलाओं के लिए अलग शराब दुकानें खोली जा रही थीं और शराब ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही थी। कांग्रेस को इस मसले पर बोलने को कोई अधिकार नहीं।

कमलनाथ बैठक कर सकते हैं गांव नहीं जा सकते

नरोत्तम ने कहा कि कमलनाथ भोपाल में बैठकें कर सकते हैं लेकिन गांव जाकर लोगों को दुख दर्द नहीं जान सकते। कांग्रेस के अभियान पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती। उनके प्रदेश अध्यक्ष होते हुए 29 सिटिंग विधायक पार्टी छोड़ गए, अब वह अभियान चलाने की बात कर रहे हैं। उज्जैन में मांजा बेचने वाले पर कार्यवाही के संबंध में कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। इंदौर में हिंदू पर भी कार्यवाही की गई है। जो गलत करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। रतलाम में हिंदुओं पर खतरे के सवाल पर नरोत्तम ने कहा कि खबर देखी है प्रशासन से बातचीत कर लिया जाएगा फैसला।





Tags:    

Similar News