नरोत्तम का कमलनाथ पर तीखा हमला: बोले- टुकड़े-टुकड़े कर डाली कांग्रेस, जानिए अरुण-अजय को लेकर क्या कहा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के घर- घर चलो अभियान पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा में डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि जिस कमलनाथ ने कांग्रेस के गुरिये - गुरिये तोड़ दिए हों, जोड़ - जोड़ खोल दिये हों, इतना ही नहीं कांग्रेस के हजार टुकड़े किये हों। कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। जिस कमलनाथ ने अरुण यादव, राहुल भैया जैसे नेताओं को घर बैठा दिया है, वही कमलनाथ अब घर - घर चलो अभियान चला कर न जाने कितने नेताओं को घर बैठाएंगे।;
भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के घर- घर चलो अभियान पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा में डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि जिस कमलनाथ ने कांग्रेस के गुरिये - गुरिये तोड़ दिए हों, जोड़ - जोड़ खोल दिये हों, इतना ही नहीं कांग्रेस के हजार टुकड़े किये हों। कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। जिस कमलनाथ ने अरुण यादव, राहुल भैया जैसे नेताओं को घर बैठा दिया है, वही कमलनाथ अब घर - घर चलो अभियान चला कर न जाने कितने नेताओं को घर बैठाएंगे।
दलित की बारात नहीं रोकी, कल निकली बारात
छतरपुर में दलित की बरात रोकने के मामले पर बोलते हुए गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि संबंधित मामले में बरात नहीं रोकी थी, शादी के पहले की रस्म थी, कल बारात निकली और शादी संपन्न हो गई है।
राष्ट्र के लिए समर्पित रहा दीनदयाल का जीवन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से समर्पण निधि अभियान पर कांग्रेस द्वारा तंज कसे जाने पर प्रतिक्रिया में डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को जो टेरर टेक्स नजर आता है। वो उन्हीं में से किसी क्रम में होगा। दीनदयाल का जीवन और शरीर का कण- कण व जीवन का क्षण - क्षण राष्ट्र की आराधना में बीता है। समाज के अंत के व्यक्ति के उदय की कल्पना अंत्योदय के माध्यम से दीनदयाल ने की।
यूपी में बनेगी बहुमत से भाजपा सरकार
यूपी में 60 फीसदी वोटिंग पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वहां बीजेपी पूर्व की तरह बहुमत से सरकार बना रही है। मैं भी यूपी के बुंदेलखंड इलाकों में प्रचार के लिए जाऊंगा, कार्यक्रम तय हो रहा है।