Mandla crime : भतीजे ने चलाई गोली, चाचा की हालत नाजुक
जिले के एक रहवासी भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी है। इस घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।;
मंडला। जिले में चाचा और भतीजे की रंजिश का किस्सा गोली तक पहुंच गया। जिले के एक रहवासी भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी है। इस घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करके कुछ ही घंटों में पकड़ लिया है। घायल व्यक्ति को जबलपुर रेफर भी कर दिया गया है।
देशी कट्टे से किया हमला
घटना मंडला जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र के कांता गांव की है। जिसमें एक भतीजे और चाचा में परिवारिक विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने चाचा पर देशी कट्टे से फायरिंग भी कर दी। गोली लगने से चाचा की हालत नाजुक है। घटना के आरोपी का नाम शैलेन्द्र पटेल बताया जा रहा है। पुलिस को जब इस मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। मामले में गंभीर चाचा को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।