NITIN GADKARI : मध्यप्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला पहला राज्य, गडकरी ने की बरसात की कामना

NITIN GADKARI : खण्ड़वा। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज ने ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम किया है। मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला भारत का पहला राज्य होगा।;

Update: 2023-09-06 11:08 GMT

NITIN GADKARI : खण्ड़वा। केंद्रीय (Union Minister) मंत्री नितिन गड़करी (Nitin Gadkari) ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज (Cm Shivraj) ने ऊर्जा (Energy) के क्षेत्र (Field) में बहुत बड़ा काम किया है। मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला भारत का पहला राज्य होगा।

गड़करी ने कहा कि देश के इतिहास में अगर कृषि क्षेत्र में पिछले 7 साल से 7 बार प्रथम क्रमांक किसी प्रदेश को मिला है, तो वह शिवराज नेतृत्‍व में मध्‍यप्रदेश को मिला है। मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य को भगवान का भी अर्शीवाद होता है।

शिवराज की प्रशंसा

नितिन गड़करी ने कहा कि आज खंडवा में धुँआधार वर्षा होने वाली है। शिवराज आपको खंडवा, बुरहानपुर एवं निमाड़ की जनता के साथ ही वरुण राजा भी आशीर्वाद देने पधार रहे हैं, यह आपके पुण्य हैं। अपने संबोधन में गड़करी ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का लगातार विकास हो रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गड़करी ने कहा कि बीमारू राज्य का नाम बदलकर देश का एक विकसित ग्रोथ इंजन, विकास का पॉवर स्टेशन, अगर मध्यप्रदेश हुआ है तो इसका श्रेय किसी व्यक्ति को है , तो वह हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है। इस कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में न सड़कें थीं, न ही बिजली और न ही सिंचाई की सुविधाएँ। हमने पाइप लाइन बिछाकर किसानों के खेतों में पानी पहुँचाया।

 

Tags:    

Similar News