MP Election 2023 : विधायक रामबाई का बयान, अबकी बार ऐसी बने सरकार, पड़े मेरी जरूरत
मध्यप्रदेश की पथरिया विधानसभा से बसपा की दबंग विधायक रामबाई अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में एक अजीबो गरीब बयान दिया है। रामबाई ने कहा है कि मध्यप्रदेश में इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिले।;
MP Election 2023 : मध्यप्रदेश की पथरिया विधानसभा से बसपा की दबंग विधायक रामबाई अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में एक अजीबो गरीब बयान दिया है। रामबाई ने कहा है कि मध्यप्रदेश में इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिले।
रामबाई ने कहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनेतिक दल को पूर्ण बहुमत नहंी मिले, जाकि जो भी पार्टी राज्य में अपनी सरकार बनाए उसे मेरी जरूरत पड़े, और में क्षेत्र के विकास के लिए अपनी शर्ते रख सकूं।
रामबाई की ये ख्वाहिश
विधायक रामबाई ने आगे कहा है कि मेरी ख्वाहिश थी कि पथरिया विधानसभा में एक कृषि विश्वविद्यालय और एक केंद्रीय विद्यालय खोला जाए, लेकिन मेरी यह ख्वाहिश सत्ता परिवर्तन के चलते अधूरी रह गई। उन्होंने कहा की अब मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। में चाहती हूं की प्रदेश में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिले, ताकि जो भी सरकार बनाए उसे मेरी जरूरत पड़े और मैं सरकार से अपनी पूरी मांगे पूरी करा सकू। मैं शर्तो के साथ सरकार को समर्थन करूंगी।
जनता ही नेता बनाती है - रामबाई
विधायक रामबाई ने आगे कहा की जनता ही नेता बनाती है, और नेता का पहला कर्तव्य जनता की सेवा करना होता है। इसलिए मै। अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर उनकी समस्याओं का समाधान करती हूं। रामबाई ने कहा की मैने अपने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए है। मैने कई सड़कों को स्वीकृत कराया है, कई पुलों का निर्माण कार्य कराया है। अब रामबाई के इस बयान से माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में वह अपनी जीत को लेकर निश्चित है।