अब अजय सिंह ने किया अरुण यादव के बयान का समर्थन, कहा- कांग्रेस में सीएम चेहरा घोषित करने की परंपरा नहीं
मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ने की परंपरा कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल और पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री का फैसला करते हैं।;
भोपाल। मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ने की परंपरा कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल और पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री का फैसला करते हैं। ऐसे बयानों से कांग्रेस का वह अभियान कमजोर हो रहा है जिसमें कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री घोषित कर प्रदेश भर में पोस्टर बैनर लगाए जा रहे थे। बयानों से साफ है कि कई नेताओं की कमलनाथ से दूरी बनी हुई है। हालांकि सबसे पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा था कि नेतृत्व ने किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है।
कांग्रेस के नया साल नई सरकार पर राहुल का बयान
कांग्रेस के नया साल नई सरकार पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा है कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि सीएम चेहरा घोषित नहीं होता। केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल ही सीएम चुनता है और कोई व्यक्ति अपने आप को सीएम नहीं बताता। अजय सिंह राहुल ने कहा कि वह खुद को भावी विधायक ही कह सकते हैं।
विंध्य की उपेक्षा का आरोप
अजय सिंह ने भाजपा सरकार पर विन्ध्य की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया में विन्ध्य के किसी शहर को नहीं किया गया सम्मिलित। भाजपा ने पहले भी विन्ध्य से किसी काे मंत्रिमंडल में नहीं लिया था। अजय ने शिवराज सरकार से पूछा सवाल कि क्या विन्ध्य के लोगों को खेलो इंडिया देखने और शामिल होने का अधिकार नहीं है।