MP News: हवाई यात्रियों के खुशखबरी! भोपाल से अब पुणे और कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट जल्द होगी शुरू, शेड्यूल जारी

बता दें कि 8 अक्टूबर से राजधानी भोपाल से कोलकाता-पुणे की सीधी फ्लाइट शुरु हो रही है. यह फ्लाइट शनिवार को छोडक़र सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध रहेंगी. बता दें 2020 से भोपाल-कोलकाता की फ्लाइट बंद है। जिसे अब दोबारा शुरू किया जा रहा है।;

Update: 2023-09-21 08:03 GMT

भोपाल ; मध्यप्रदेश से एक बार फिर महानगरों के लिए सीधी उडान शुरू होने जा रही है। एयरलाइंस द्वारा जारी आदेश के अनुसार बेंगलुरू के बाद अब पुणे और कोलकाता के लिए भी भोपाल से डायरेक्ट फ्लाइट जल्द शुरू होगी होने जा रही है। बता दें कि पुणे और कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए डायरेक्ट फाइट सेवा उपलब्ध नहीं होने के चलते सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए अब आकाशा एयरलाइंस द्वारा यह सुविधा शुरू होने जा रही है।

8 अक्टूबर से होगी उड़ाने

बता दें कि 8 अक्टूबर से राजधानी भोपाल से कोलकाता-पुणे की सीधी फ्लाइट शुरु हो रही है. यह फ्लाइट शनिवार को छोडक़र सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध रहेंगी. बता दें 2020 से भोपाल-कोलकाता की फ्लाइट बंद है। जिसे अब दोबारा शुरू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल से एक साथ दो बड़े शहरों के लिए कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार भी अच्छा होगा और लोंगो की परेशानी भी दूर हो जाएगी। 

ऐसा रहेगा शेड्यूल

जारी शेड्यूल के अनुसार कोलकाता-पुणे की फ्लाइट दोपहर 1.15 बजे आएगी। इसके साथ ही पुणे-भोपाल दोपहर 3.30 बजे आएगी। तो वही भोपाल-पुणे की हवाई सेवा शाम 5.40 बजे पहुंचेगी और पुणे-कोलकाता की फ्लाइट शाम 7.40 बजे पहुंचेगी।

बेंगलुरु से भोपाल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू

इसके साथ ही बीते दिनों इंडिगो की भोपाल से बेंगलुरु की दो फ्लाइट फिर से शुरु हो गई है। बता दें कि कंपनी ने एक मार्च से इस फ्लाइट की सेवा को बंद कर दिया था। जिसके चलते यात्रियों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब फिर से भोपाल से बेंगलुरू की हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई। बता दें कि बेंगलुरु से शाम 5:50 बजे उड़ान रवाना होगी और रात 7:45 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके साथ ही भोपाल की फ्लाइट रात 8:15 बजे रवाना होगी और रात 10:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

Tags:    

Similar News