अब भोपाल से दिल्ली व मुंबई रूट पर 20 से 30 प्रति घंटा की बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड़,सफर में डेढ़ से दो घंटे लगेगा कम समय
अब भोपाल से मुंबई व दिल्ली रूट पर ट्रेनों की स्पीड़ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ाई जाएगी। ऐसा होने पर भोपाल से मुंबई जाने में डेढ़ से दो घंटे तक का समय कम लगेगा। इसी तरह दिल्ली जाने वालों का एक घंटा भी बचेगा। इसके लिए रेलवे अगले महीने से कवायद करेगा।;
भोपाल। अब भोपाल से मुंबई व दिल्ली रूट (Bhopal to Delhi and Mumbai routes) पर ट्रेनों की स्पीड़ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ाई जाएगी। ऐसा होने पर भोपाल से मुंबई जाने में डेढ़ से दो घंटे तक का समय कम लगेगा। इसी तरह दिल्ली जाने वालों का एक घंटा भी बचेगा। इसके लिए रेलवे (indian railway) अगले महीने से कवायद करेगा। पूरा माह इसका ट्रायल होगा। दूसरे चरण में हावड़ा व चेन्नई रूट को इसमें शामिल किया जाएगा। रेलवे बोर्ड द्वारा इस साल के अंत तक पश्चिम मध्य सहित 7 जोन के अंतर्गत आने वाले 30 से ज्यादा मंडलों में मिशन रफ्तार पर काम शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में भोपाल रेल मंडल भी शामिल है। कोरोना के दौरान ट्रैक में सुधार कार्य व रिप्लेसमेंट के बाद विभिन्न यात्री ट्रेनों की अधिकतम औसत स्पीड़ 130 से 160 किमी प्रति घंटे तक करने की तैयारी है। अभी यह रफ्तार कुछ सेक्शन विशेष में ही है। लेकिन हाल ही में किए गए सुधार कार्य व ट्रैक रिप्लेसमेंट के बाद दिल्ली से लेकर भोपाल और भोपाल से लेकर मुंबई तक यह रफ्तार मेंटेन करने के लिए ट्रायल किया गया है। जो कि सफल रहा है।
राजधानी एक्सप्रेस पर सबसे पहले ट्रायल
रेलवे ने यात्रा समय में कमी के लिए सबसे पहले राजधानी श्रेणी की गाड़ियों का चयन स्पीड ट्रायल के लिए किया है। इसके बाद शताब्दी व मेल एक्सप्रेस को इस लिस्ट में जोड़ा जाएगा। इसके बाद कम हुए यात्रा समय के औसत को टाइट टेबल में सुधार करने शामिल किया जाएगा।
कई बार शताब्दी ट्रेन 40 मिनट पहले आ जाती हैे
ट्रैक में सुधार व रिप्लेसमेंट के बाद शताब्दी एक्सप्रेस कई बार 40 मिनट पहले तक भोपाल आ जाती है। लेकिन इसका फायदा यात्रियों को नहीं मिल पता। इसका मुख्य कारण बचे हुए यात्रा समय को टाइम टेबल में शामिल नहीं किया जाना है। अब अगले महीने से फाइल ट्रायल के बाद नया शेड्यूल जोड दिया जाएगा।