भारत जोड़ो यात्रा में लगातार शामिल रहीं नूरी खान उज्जैन में नजरबंद, मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़ी थीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में प्रारंभ से शामिल रहीं मप्र महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान को आज उज्जैन में पुलिस द्वारा नजरबंद कर लिया गया। नूरी खान उज्जैन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिल कर एक ज्ञापन देने पर अड़ी थीं।;

Update: 2022-12-27 10:57 GMT

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में प्रारंभ से शामिल रहीं मप्र महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान को आज उज्जैन में पुलिस द्वारा नजरबंद कर लिया गया। नूरी खान उज्जैन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिल कर एक ज्ञापन देने पर अड़ी थीं।

सिंहस्थ भूमि से लोगों को हटाने का कर रही थीं विरोध

मुख्यमंत्री चौहान जल महोत्सव और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यक्रम में हिस्सा नेने उज्जैन गए थे। कांग्रेस नेत्री नूरी खान भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम में होने के कारण उज्जैन आई हैं। यहां उन्होंने सिंहस्थ भूमि से लाेगों काे हटाने का विरोध किया। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री चौहान से मिलकर वे एक ज्ञापन देने वाली थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। जब नूरी खान नहीं मानी तो उन्हें मुख्यमंत्री के उज्जैन में रहने तक नजरबंद कर दिया गया।


Tags:    

Similar News