MP ELECTION 2023: राजधानी में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया मतदान, चुनाव में ड्यूटी के चलते हो रही वोटिंग

चुनाव में ड्यूटी के चलते शहर के पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। आज और कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी।;

Update: 2023-11-09 08:10 GMT

MP ELECTION 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी का मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में ड्यूटी के चलते शहर के पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। आज और कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये भी इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए इनके मतदान की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो कल तक चलेगी। इस दौरान भोपाल के करीब 5000 पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तारीख का ऐलान किया था। प्रदेश में एक चरण में 17 नवंबर (शुक्रवार) को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

Tags:    

Similar News