Murder in Morena : मामूली विवाद में वृद्धा को उतारा मौत के घाट

जिले में एक ट्रैक्टर चालक ने पिरजनों के साथ वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है। चालक का महिला के साथ आए दिन विवाद होता था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वृद्धा की हत्या कर दी।;

Update: 2023-09-20 05:16 GMT

मुरैना। जिले में एक ट्रैक्टर चालक ने पिरजनों के साथ वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है। चालक का महिला के साथ आए दिन विवाद होता था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वृद्धा की हत्या कर दी। बताया गया है कि विवाद चबूतरे पर रोज़ ट्रैक्टर चढ़ाने के कारण होता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वृद्धा का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पटिया टूटने से बड़ा था विवाद

जानकारी में सामने आया है कि रात में विवाद पटिया तोड़े जाने को लेकर भड़का था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुरैना गांव की बताई जा रही है। मृतका रामवती और आरोपी दोनों एक ही गली के रहने वाले हैं। हुआ दरअसल यह कि आरोपी ट्रैक्टर चलाया करता था। आए दिन वह अपने सामने रहने वाली वृद्धा के घर के सामने बने चबूतरे पर ट्रैक्टर चढ़ा देता। इससे चबूतरा बार-बार टूट जाया करता था।

ज़ाहिर है चबूतरे के लिए वृद्धा ट्रैक्टर चालक से झगड़ा किया करती थी। यह एक तरह से रोज़ की ही बात हो गई थी।बीती रात आरोपी चालक ने वृद्धा के घर के सामने रखे एक पटिये पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे पटिया टूट गया। वृद्धा इससे नाराज होकर चालक से झगड़ा करने लगी। कुछ देर चले विवाद के बाद चालक के भाई और पिता भी मौके पर आ गए थे। इसके बाद चालक के भाई ने ही वृद्धा का गला पकड़ कर उसे मारा था। जिससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है कुछ आरोपी फरार हैं जिनकी संभावित ठिकानों पर खोज जारी है।

Tags:    

Similar News